×

घर वापस लौटीं देसी गर्ल Priyanka Chopra, बेटी मालती संग शेयर की खूबसूरत फोटो

 

हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खास पहचान भी बना चुकी है। उनकी बेहतरीन एक्टिंग को बहुत अधिक पसंद भी किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी करने के बाद US में रहने लग गई। ये कपल वर्ष 2022 यानी इस साल की जनवरी में सरोगेसी के माध्यम से एक बेटी का पैरेंट्स बना है। 

प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपनी बेटी मालती मेरी के साथ ही फोटोज साझा करती हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी बेटी का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ की एक प्यारी फोटोज साझा की है और इस बार भी उन्होंने बेटी का चेहरा छिपा लिया है। 


प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग शेयर की तस्वीर: बता दे कि प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटोज साझा की है। जिसमे वह अपनी बेटी मालती मेरी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे है। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी का चेहरा छिपाने के लिए उसके चेहरे पर हार्ट शेप इमोजी बनाया है। उनके साथ एक महिला दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'फैमिली।'