×

FIFA World Cup 2022: नोरा फतेही को बैकग्राउंड डांसर ने गलत तरीके से छुआ? वायरल हुआ वीडियो

 

एक्ट्रेस नोरा फतेही की कातिलाना अदाएं और बिंदास डांस मूव्स सभी को पसंद है। वैसे हाल ही में नोरा फतेही ने कतर के अल बिद्दा पार्क में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप फेस्टिवल में शानदार डांस पर्फॉर्मेंस दी। इस दौरान नोरा ने अपने बेहतरीन डांस से वहां मौजूद लाखों प्रशंसकों को हिला डाला, लेकिन इस दौरान नोरा फतेही को उनके साथ डांस करने वाले बैकअप डांसर ने अजीब तरह से छुआ। जी हाँ और अब उस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के बिल्कुल आखिर में एक बैकअप डांसर नोरा को गलत जगह छूता दिख रहा है। वहीँ यह वीडियो खत्म हो रहा है इसलिए कुछ भी कहना मुश्किल है।

इस वीडियो को इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप सभी को बता दें यहां नोरा फतेही ने यहां अपने हिट डांस नंबर्स में से एक साकी साकी पर परफॉर्म किया था। जी हाँ और नोरा ने डांस का ये वीजियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। यह लाइव परफॉर्मेंस थी जो वीडियो में दिख रही है, जिसके खत्म होने के बाद नोरा पोज देती हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो को देखने पर आखिर में ऐसा लग रहा है जैसे बैकग्राउंड डांसर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है।

हालाँकि कुछ कहा नहीं जा सकता है। वैसे आपको बता दें नोरा ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान इंटरनेशनल मंच पर भारतीय तिरंगा लहराया और जय हिंद का नारा भी लगाया। यहाँ नोरा ने कहा, जय हिंद, क्या मैं जय हिंद सुन सकती हूं। जोर से, जोर से बोलिए जय हिंद क्या बात है। भारत फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है, लेकिन हम यहां हमारे म्यूजिक और डांस के जरिए हैं। फिलहाल नोरा के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।