×

Priceless Picture: प्रियंका ने दिखाई बेटी के चेहरे की झलक,स्ट्रोलर में सुकून से सोईं मालती मैरी की क्यूटनेस पर आया सबका दिल ...

 

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह 83 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्री हैं। वह हमेशा अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधी। इस जोड़े ने इस साल मालती मैरी चोपड़ा जोनास नाम की एक प्यारी बेटी का स्वागत किया।

इसके बाद से प्रियंका और निक पहली बार माता-पिता के तौर पर हर पल को एन्जॉय करते नजर आए हैं। वैसे प्रियंका हमेशा से ही फैन्स के साथ अपनी लाडली की तस्वीरें देखती आई हैं, अब आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने भी नन्ही परी का चेहरा भी फैंस को दिखाया है. लेटेस्ट अपडेट में प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार सुबह अपनी बेटी मालती मैरी की एक फोटो शेयर की।

तस्वीरों में हम उनकी बेटी का आधा चेहरा देख सकते हैं। इस अनमोल तस्वीर में एक नन्ही परी अपने स्ट्रॉलर में आराम से सो रही है. इस दौरान मालती की आंखों को गर्म ऊनी टोपी से ढका हुआ देखा जा सकता है। हालांकि मालती मैरी का चेहरा आधा दिखाई दे रहा है, लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपनी मां प्रियंका, अपने पिता निक या दोनों की कॉपी हैं? इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा- ''मेरा मतलब...'' दिल वाली इमोजी के साथ।

10 नवंबर, 2022 को, जब प्रियंका अपनी भारत यात्रा के बाद लॉस एंजिल्स लौटीं, तो उन्होंने अपने पति निक जोनास और अपनी बेटी मालती के साथ एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर साझा की। तस्वीर में प्रियंका अपनी बच्ची के साथ फिर से जुड़कर बेहद खुश नजर आ रही हैं। वह अपने पति के साथ घर के फर्श पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में जहां पीसी अपनी लाडली को गोद में लिए हुए नजर आ रही थीं। वहीं निक इन दोनों को बड़े प्यार से देख रहे हैं. बेटी को सीने से लगाने की खुशी प्रियंका के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा- होम।