×

Pathaan के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होगी ये स्पाई थ्रिलर फिल्में, लोगों को है बेसब्री से इंतजार

 

फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। शाहरुख खान पांच साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे देखकर लोगों की बेताबी काफी बढ़ गई थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग में मिले रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक इस स्पाई थ्रिलर को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं। पठान के अलावा कई स्पाई थ्रिलर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आइए देखते हैं लिस्ट।


तेहरान
पठान की तरह तेहरान भी एक स्पाई थ्रिलर है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ मानुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अरुण गोपालन कर रहे हैं। इस फिल्म से अरुण बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


टाइगर 3
भाईजान के फैंस काफी समय से सलमान की फिल्म टाइगर 3 का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। इस बार फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा के हाथों में है। फिल्म को इस साल दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी चल रही है।


वॉर 2
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।यही वजह है कि दर्शक इसके सीक्वल का भी इंतजार कर रहे हैं।