×

सिनेमाघरों में फिरसे दस्तक देने जा रही ये बॉलीवुड फिल्म,Vivek Agnihotri ने बताई वजह

 

साल 2022 की सबसे चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर नई जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। विवेक अग्निहोत्री ने घोषणा की है कि वह अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं।


दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने इससे जुड़ी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'द कश्मीर फाइल्स' 19 जनवरी को फिर से रिलीज हो रही है। वह दिन कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस है। यह पहली बार है जब कोई फिल्म साल में दो बार रिलीज हो रही है। अगर आप इसे बड़ी स्क्रीन पर देखने से चूक गए हैं, तो अभी अपने टिकट बुक करें।


वहीं इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी ट्वीट किया है. अनुपम खेर ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है और इसके दोबारा रिलीज होने की जानकारी दी है। साथ ही इसके दोबारा रिलीज होने की वजह भी सामने आ गई है। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म एक बार फिर से कश्मीरी पंडितों के पलायन के 33 साल पूरे होने पर और जनता की मांग पर रिलीज हो रही है. श्रद्धांजलि देने के लिए कृपया फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कल देखें।


फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पिछले साल 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। महज 20 से 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपए से ज्यादा की बंपर कमाई की थी। इस फिल्म में 1990 में कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दिखाया गया है। साथ ही उनके नरसंहार की कहानी भी बताई गई है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।