×

Upcoming Bollywood Movies: 2023 में धमाल मचाएंगी ये नई जोड़ियां, शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी नयनतारा और कृति के साथ प्रभास 

 

मोरंजन न्यूज़ डेस्क, बॉलीवुड के लिए साल 2022 की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई है और फिल्मों का प्रदर्शन भी बॉक्स ऑफिस पर खराब रहा है। ऐसे में अब सबकी निगाहें 2023 पर टिकी हैं, जिसमें कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं. अगले साल शाहरुख खान अपनी तीन फिल्मों से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, वहीं सलमान खान की भी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं. वहीं, 2023 में कई नई जोड़ियां भी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। इन जोड़ियों को पहली बार पर्दे पर एक साथ देखे जाने को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं.


राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' में शाहरुख और तापसी पन्नू की जोड़ी नजर आने वाली है. इस फिल्म में शाहरुख और राजकुमार हिरानी भी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर 'एनिमल' में साउथ स्टार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। पहले इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा का नाम सामने आ रहा था, लेकिन बाद में मेकर्स ने रश्मिका को कास्ट कर लिया। शाहरुख खान साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. दोनों 'जवान' में साथ नजर आने वाले हैं।

एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी। प्रभास और कृति सेनन 'आदिपुरुष' में साथ नजर आएंगे। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. वरुण और जाह्नवी फिल्म 'बावल' में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने शूट के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। लव रंजन की इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा साथ नजर आएंगे। फिल्म के नाम का ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं।