×

अपने जन्मदिन पर माँ को यादकर भावुक हुए अक्षय कुमार

 

मनोरजन न्यूज़ डेस्क !!! बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है। और अपने इस खास दिन पर वह अपनी माँ को यादकर भावुक हो गएं। दरअसल बीते बुद्धवार को ही अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में आज माँ के बिना उनका पहला जन्मदिन है। 
 
अक्षय ने अपने जन्मदिन के मौके पर मां के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस तरह से इसे कभी पसंद नहीं किया होगा। लेकिन मुझे यकीन है कि वे वहां से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे का गाना गा रही होंगी। आप सभी लोगों का संवेदनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी चलती रहती है।"
 
अक्षय कुमार ने अपनी माँ के निधन की खबर अपने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, जैसे कि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।"
 
अक्षय की माँ 77 साल की थी और काफी लंबे समय से बीमार चल रहीं थी और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत ज्यादा खराब थी। माँ अरुणा की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें 3 सितंबर को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। वहीं माँ के एडमिट होने की खबर सुनकर अक्षय भी अपनी फिल्म की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर लंदन से मुंबई वापस आएं थे। 
 
8 सितंबर की सुबह अक्षय कुमार की माँ दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चली गई। 
 
 
 न्यूज़ हेल्पलाइन