×

MS Dhoni के आलावा ये फ़िल्में भी सिनेमाघरों में हो चुकी है दोबारा रिलीज़, लिस्ट में 1975 की 'शोले' भी शामिल

 

बॉलीवुड सितारों और उनकी फिल्मों का क्रेज प्रशंसकों के लिए बहुत कुछ कहता है। दर्शक अपने पसंदीदा स्टार की आने वाली रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जब फिल्म स्क्रीन पर आती है तो उस पर खूब प्यार बरसाता है। वहीं, कल्पना कीजिए कि जब आपको एक सुपरहिट फिल्म को फिर से स्क्रीन पर देखने का मौका मिलता है तो क्या होता है। जी हां, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एम एस धोनी' जल्द ही सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए है। बता दें कि इससे पहले कई और बेहतरीन फिल्में भी पर्दे पर दोबारा रिलीज हो चुकी हैं। तो आइए नजर डालते हैं इसकी लिस्ट पर।


एम. एस. धोनी
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक, साल 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में धोनी के किरदार में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। वहीं, अब यह दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 12 मई से भारतीय सिनेमा हॉल में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में फिर से रिलीज किया जा रहा है। डिज़्नी स्टार के प्रमुख स्टूडियो बिक्रम दुग्गल ने इसकी रिलीज़ पर टिप्पणी करते हुए कहा, "फिर से रिलीज़ का उद्देश्य देश भर में हमारे प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर क्रिकेट के सबसे जादुई क्षणों को फिर से जीने का एक और मौका देना है।


जब वे मेट 
साल 2007 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक प्रेम कहानी थी। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने और डायलॉग भी काफी लोकप्रिय हुए थे। वहीं 'जब वी मेट' साल 2023 में वैलेंटाइन डे के मौके पर मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर और आईनॉक्स में दोबारा रिलीज हुई थी और फिल्म को इस बार भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।


दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 
1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई। आदित्य चोपड़ा की यह रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म नेशनल थिएटर चेन (मल्टीप्लेक्स) में एक हफ्ते तक चली। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। यह आदित्य की डायरेक्टोरियल डेब्यू थी। फिल्म में शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था।


शोले 
1975 की फिल्म 'शोले' एक सच्ची कल्ट क्लासिक है। इसका क्रेज ऐसा है कि इसे साल 2014 में रिलीज किया गया था। फिल्म 'शोले' न सिर्फ अपने एक्शन के लिए बल्कि कॉमेडी के लिए भी काफी पसंद की जाती है।


इंग्लिश विंग्लिश
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म भारत में नहीं बल्कि चीन के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई थी। श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर, फिल्म को चीन के 6,000 सिनेमा हॉलों में प्रदर्शित किया गया था।