×

Happy Birthday Alia ये फ़िल्में रिजेक्ट कर चुकी है Alia,जबकि इन 3 फिल्मों में नहीं थीं पहली पसंद

 

आज यानी 15 मार्च को आलिया भट्ट का बर्थडे है. काफी समय से वह अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर सुर्खियों में हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एक हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। आज हम आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ फैक्ट्स बताते हैं। आलिया की 5 फिल्में जिन्हें उन्होंने रिजेक्ट किया और 3 ऐसी फिल्में जिनमें वह पहली पसंद नहीं थीं। इस लिस्ट में नीरजा, साहो और राब्ता जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।


नीरजा
आलिया को सबसे पहले फिल्म नीरजा में नीरजा भनोट के लिए चुना गया था। लेकिन फिल्म के प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर आलिया को सोनम कपूर ने रिप्लेस कर दिया था। 


गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल पहले आलिया को ऑफर की गई थी। लेकिन आलिया फिल्म को वक्त नहीं दे पाई और इसलिए परिणीति चोपड़ा की एंट्री बाद में गोलमाल अगेन में हुई।


साहो
फिल्म साहो के लिए शुरुआत में आलिया भट्ट से बातचीत चल रही थी। लेकिन बाद में एक्ट्रेस को लगा कि उनका रोल प्रभास के मुकाबले काफी छोटा होने वाला है। इसलिए उन्होंने फिल्म के लिए ना कह दिया।


ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, रोनित रॉय और लॉयड ओवेन सहित कई कलाकार थे। इसके बाद भी यह फिल्म दर्शकों के बीच कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने एक साथ ऑनस्क्रीन काम किया था।


Raabta
आलिया भट्ट ने फिल्म राब्ता इसलिए भी छोड़ दी थी क्योंकि उन्हें फिल्म के लिए डेट्स नहीं मिल पा रही थीं। इसके बाद फिल्म में कृति सेनन की एंट्री हुई।


स्टूडेंट ऑफ द ईयर
फिल्म में आलिया भट्ट को कास्ट करने से पहले करण जौहर ने 400 लड़कियों का ऑडिशन लिया था। लेकिन उन्हें कोई पसंद नहीं करता था तब नागार्जुन अयंगर ने उन्हें आलिया का नाम सुझाया था। करण आलिया का ऑडिशन लेता है और वह आलिया को फाइनल कर लेता है।


गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट की वह फिल्म जिसकी आज खूब चर्चा हो रही है। इसमें वह पहली पसंद नहीं थीं। संजय लीला भंसाली पहले रानी मुखर्जी या प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में लेना चाहते थे।


उड़ता पंजाब
उड़ता पंजाब में आलिया की एक्टिंग से हर कोई वाकिफ है. लेकिन ये रोल इससे पहले फिल्म में और भी कई एक्ट्रेसेस को ऑफर किया गया था. जबकि शाहिद कपूर ने फिल्म के लिए आलिया का नाम पहले ही सुझा दिया था। आखिरकार जब बाकी एक्ट्रेसेस ने फिल्म से इनकार कर दिया तो आलिया भट्ट को फिल्म मिल गई।