×

Karan Johar ने अपने जन्मदिन का मौके पर फैन्स को दिया ये ख़ास तोहफा, जारी किया इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर

 

बॉलीवुड के जाने माने स्टार रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म का पहला पोस्टर करण जौहर के जन्मदिन के मौके पर यानी 25 मई को रिलीज किया जाएगा। जिसके बाद से फैंस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे थे। जो अब खत्म हो गया है। 


फिल्म रॉकी और रानी की लव स्टोरी से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म निर्माता करण जौहर के जन्मदिन के मौके पर यानी 25 मई को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की लव स्टोरी का पहला पोस्टर सामने आया है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 


अब फैंस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की लव स्टोरी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ये फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म रॉकी और रानी की लव स्टोरी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के लुक के बारे में आपकी क्या राय है। हमें कमेंट करके जरूर बताएं।