×

Shershaah के लिए Kiara Advani नहीं, ये एक्ट्रेस थी 'डिंपल चीमा' के रोल में मेकर्स की पहली पसंद

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'शेर शाह' साल 2021 की सुपरहिट फिल्म में शामिल थी। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में डिंपल चीमा की भूमिका निभाने के लिए कियारा आडवाणी नहीं बल्कि आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया था।

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'शेर शाह' साल 2021 की सुपरहिट फिल्म में शामिल थी। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में डिंपल चीमा की भूमिका निभाने के लिए कियारा आडवाणी नहीं बल्कि आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया था। मेकर्स ने पहले आलिया को यह रोल ऑफर किया था।

सामने आई रिपोर्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। दरअसल, एक्ट्रेस को डेट्स को लेकर दिक्कत थी। उनका शेड्यूल पहले से ही काफी पैक था। वह फिल्म करने को लेकर मेकर्स को कोई कंफर्मेशन नहीं दे पाई थीं। फिल्म की रिलीज के बाद आलिया भट्ट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर फिल्म और उसमें निभाए गए किरदारों की तारीफ की।

आलिया भट्ट ने लिखा, 'यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म ने मुझे रुलाया, हंसाया और सब कुछ किया। सिद्धार्थ मल्होत्रा, आप फिल्म में सबसे खास लग रहे थे। बहुत खूब। और कियारा आडवाणी, आप फिल्म में बहुत खूबसूरत हैं।" बिल्कुल सही तरीके से देखा और चमका। पूरी टीम और कलाकारों को बधाई, एक शानदार फिल्म।”

 आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। फिल्म इसी साल फरवरी में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनके साथ जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आलिया रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' का भी हिस्सा हैं।