×

इस अभिनेता के के नज़दीक आने से डरती थी Priyanka Chopra, वजह का खुलासा कर एक्टर ने मचाया था तहलका

 

अनु कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने कई फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काम किया है। फिल्म 'ऐतराज' के बाद अनु कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने 'सात खून माफ' में भी साथ काम किया था। इन दोनों फिल्मों के बीच काफी गैप था, लेकिन बाद में दोनों ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। एक्टर ने इसकी वजह का भी खुलासा किया था। तो आइए जानते हैं आखिर अभिनेता ने क्या कहा।


अनु कपूर ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि प्रियंका मेरे साथ इंटिमेट सीन करने के लिए इसलिए राजी नहीं हुईं क्योंकि मैं गुड लुकिंग नहीं हूं। अगर मैं हैंडसम दिखता तो वो मना नहीं करती। प्रियंका ने अन्य अभिनेताओं के साथ कई अंतरंग दृश्य दिए हैं। अनु कपूर का ये बयान इंटरनेट पर भी काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इस बयान के बाद एक्ट्रेस ने भी चुप्पी नहीं साधी और इस बयान का करारा जवाब दिया।

 
प्रियंका ने कहा, 'अगर कोई इंटीमेट सीन में काम करना चाहता है और उस पर भद्दे कमेंट करता है तो उसे इस तरह की फिल्म में काम नहीं करना चाहिए।' इस कमेंट के बाद प्रियंका ने सबकी बोलती बंद कर दी। आपको बता दें कि अनु कपूर के अलावा दिवंगत अभिनेता इरफान खान, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम, नसीरुद्दीन शाह, विवान शाह ने प्रियंका के साथ सात पतियों की भूमिका निभाई है।


प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की 'सिटाडेल' वेब सीरीज हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है. इस शो के अलावा वह हिंदी फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने मेट गाला में अपने लुक को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं।