×

22 साल में इतना बदल चुका है Gadar की स्टारकास्ट का लुक, तारा सिंह की सकीना हुईं बोल्ड तो जीते को पहचानना भी मुश्किल

 

22 साल पहले फिल्म 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। इस फिल्म की न सिर्फ कहानी को फैन्स ने खूब पसंद किया था, बल्कि फिल्म के किरदारों और डायलॉग्स ने भी फैन्स का दिल जीत लिया था। गदर 2 का दूसरा पार्ट 11 अगस्त को रिलीज हो रहा है, लेकिन इससे पहले पार्ट 1 यानी 'गदर: एक प्रेम कथा' भी दोबारा रिलीज होगी। बीते सालों में फिल्म 'गदर' की स्टारकास्ट के लुक्स में काफी बदलाव आया है, देखें तस्वीरें।

 
सनी देओल
फिल्म 'गदर' के तारा सिंह यानी सनी देओल का लुक पहले से ज्यादा बदल गया है। वह अब काफी स्टाइलिश हो गए हैं और लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।


अमीषा पटेल
तारा सिंह की लेडी लव सकीना यानी अमीषा पटेल ने भी अपने लुक में काफी बदलाव किया है। फिल्म में सकीना काफी स्ट्रेट नजर आईं लेकिन समय के साथ वह काफी बोल्ड हो गई हैं।


उत्कर्ष शर्मा
उत्कर्ष ने इस फिल्म में तारा और सकीना के बेटे की भूमिका निभाई थी। उत्कर्ष समय के साथ बड़े हो गए हैं और बेहद हैंडसम भी दिखने लगे हैं।


लिलेट दुबे
लिलेट दुबे ने इस फिल्म में सकीना की मां की भूमिका नहीं निभाई थी। उस वक्त उनकी उम्र 57 साल थी और अब वह 69 साल की हैं। लेकिन फोटोज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।


सुदेश ओबेरॉय
इस फिल्म में सुदेश ओबेरॉय ने तारा के ताया का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्हें बूढ़ा बना दिया गया था, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा।

 
मधुमालती कपूर
इस फिल्म में मधु मालती कपूर ने ताई का रोल प्ले किया था। वक्त के साथ उनकी उम्र बढ़ती गई लेकिन वो अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई सीरियल्स में भी नजर आती हैं।