×

ये है बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन जोड़ियां जो कभी नहीं हो पायी साथ, फैंस का टूटा दिल, आज भी करते हैं याद

 

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्में अक्सर दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती हैं। कई फिल्मों की जोड़ियों से लोग इस कदर जुड़ जाते हैं कि उन्हें असल जिंदगी में भी साथ देखने की इच्छा होने लगती है, लेकिन रील लाइफ और रियल लाइफ में जमीन आसमान का फर्क होता है। आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मी जोड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखकर फैंस को आज भी याद है कि ये दोनों असल जिंदगी में भी साथ रहे होंगे।


सलमान खान और ऐश्वर्या राय
सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने 90 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया है। सलमान-ऐश्वर्या की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी, ऐसे में दोनों कलाकारों का नाम एक साथ जुड़ना लाजिमी था और हुआ भी। लेकिन जब दोनों कलाकार अलग हुए तो फैंस का दिल टूट गया। लोग आज भी ऐश्वर्या और सलमान की खूबसूरत केमिस्ट्री देखना चाहते हैं।


आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर
फिल्म एक विलेन में काम करने के बाद आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। खबरों की मानें तो दोनों कलाकार लव रिलेशनशिप में भी थे, लेकिन फिर किसी वजह से आदित्य-श्रद्धा अलग हो गए और फैंस को झटका लगा।


शाहरुख खान और काजोल
सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल के ऑनस्क्रीन रोमांस को फैंस ने काफी पसंद किया था। कई लोग सोचते थे कि शाहरुख खान और काजोल रियल लाइफ कपल हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं था।


वरुण धवन और आलिया भट्ट
वरुण और आलिया भट्ट की ऑनस्क्रीन क्यूट और रोमांटिक केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आती है. लेकिन दोनों ऐक्टर्स असल जिंदगी में हमसफर नहीं बन सके।


केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो
टाइटैनिक फिल्म में जैक और रोज की जोड़ी न तो रील लाइफ में मिली और न ही रियल लाइफ में, जिसका मलाल फैंस को हमेशा से रहा है।