×

कच्ची उम्र में ही इन हसीनाओं ने पा लिया था स्टारडम, Madhuri स लेकर Adah Sharma तक का नाम लिस्ट में शामिल 

 

बॉलीवुड दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है और यहां हर साल लाखों लोग अपना करियर बनाने आते हैं लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिल पाती है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे देखे गए हैं, जिन्होंने कई सालों तक लगातार संघर्ष किया और फिर बॉलीवुड में पहचान हासिल की, लेकिन आज हम इस लेख में उन 7 अभिनेत्रियों की सूची लेकर आए हैं, जिन्होंने 18 साल से कम उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा। था।


बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से डेब्यू किया था. इस फिल्म के दौरान उनकी उम्र महज 16 साल थी। 


डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में फिल्म बॉबी से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह रातों-रात स्टार बन गईं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के बाद उन्होंने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी और फिल्मों से दूरी बना ली थी।


पूनम ढिल्लों
मिस इंडिया पूनम ढिल्लों ने साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'त्रिशूल' से पहले डेब्यू किया था। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब उनकी उम्र महज 16 साल थी।


काजोल ने 1992 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से डेब्यू किया था. इस फिल्म की रिलीज के वक्त काजोल महज 17 साल की थीं।


अदा शर्मा
द केरला स्टोरी से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा ने साल 2008 में फिल्म '1920' से डेब्यू किया था. इस फिल्म की रिलीज के वक्त उनकी उम्र महज 16 साल थी।


दिव्या भारती
दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती ने भी महज 16 साल की उम्र में साल 1992 में फिल्म 'विश्वात्मा' से डेब्यू किया था। हालांकि बहुत कम उम्र में ही उनका निधन हो गया।


करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि वह बॉलीवुड में करियर बनाने वाली 'कपूर फैमिली' की पहली बेटी थीं। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'प्रेम कैदी' से डेब्यू किया था।