×

फिर आमने सामने आये बॉलीवुड के ये दो बड़े सितारे,Subhash Ghai के बर्थडे में जमी सितारों की महफिल

 

बॉलीवुड डायरेक्टर सुभाष घई लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं। डायरेक्टर ने अपनी फिल्मों के जरिए फैन्स का खूब मनोरंजन किया और कई सितारों का बेड़ा पार किया। हाल ही में सुभाष घई के 78वें जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म जगत के कई सितारे शामिल हुए। डायरेक्टर की फिल्मों में काम कर चुके सलमान खान पार्टी में पहुंचे। वहीं इस खास पार्टी का हिस्सा बच्चन परिवार भी बना जिसमें ऐश्वर्या राय भी शामिल हुईं।


पार्टी के दौरान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें सलमान खान एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन भी पति अभिषेक बच्चन के साथ पार्टी में पहुंचीं. खबरों की माने तो सलमान खान ने सुभाष घई के साथ केक काटा। जया बच्चन भी पार्टी का हिस्सा बनीं लेकिन वह बीच में ही चली गईं। इस मौके पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने एक ही छत के नीचे आकर डायरेक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। दोनों ने सफल निर्देशकों की फिल्मों में काम किया है।


इसके अलावा इंडस्ट्री से और भी कई सितारे इस पार्टी का हिस्सा बने। इसमें अनिल कपूर, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ और कार्तिक आर्यन का नाम शामिल है। सुभाष घई ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1969 में राजेश खन्ना की फिल्म आराधना से की थी।

उन्होंने निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत फिल्म कालीचरण से की जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने हीरो, राम लखन, कर्मा, परदेस, ताल, त्रिमूर्ति, यादें और ऐतराज़ जैसी फिल्में कीं। उन्होंने अपने करियर में कई मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया और कई ऐसे अभिनेता भी रहे जो उनकी फिल्मों में काम करने के बाद ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे। उनकी आखिरी फिल्म साल 2022 में आई 36 फार्महाउस थी जिसमें वे निर्माता और लेखक थे।