×

इस बॉलीवुड एक्टर ने दिखाई दरियादिली सड़क पर गिरी जख्मी महिला की मदद

 

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं. फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। अब सलमान खान के भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में सोहेल खान सड़क पर गिरी एक महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद महिला नीचे गिर गई है और सड़क पर बैठी है, जबकि सोहेल अपने साथियों के साथ उसे उठा रहे हैं।


सोहेल खान के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के पैर में बुरी तरह चोट लगी है, वहीं सोहेल खान अपने साथियों के साथ उसे गोद में उठाकर कार में अस्पताल ले जाते हैं। वीडियो में लोग सोहेल की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं।


एक यूजर ने सोहेल खान की इस मेहरबानी की तारीफ करते हुए लिखा, 'वह बहुत ही नेक दिल इंसान हैं।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "पहली बार किसी अभिनेता को सच में किसी की मदद करते हुए देख रहा हूं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'हमें ऐसे और लोगों की जरूरत है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोहेल खान लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं. अभिनेता को आखिरी बार 2017 में आई फिल्म 'ट्यूबलाइट' में देखा गया था। इस फिल्म में सोहेल अपने भाई सलमान खान के साथ नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। अब सोहेल अक्सर अपने परिवार के साथ मुंबई में स्पॉट किए जाते हैं।