×

Alia Bhatt Birthday जन्मदिन पर Alia ने केक के सामने बैठकर मांगी विश,नज़र आया क्यूट अंदाज़  

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया के लिए ये बर्थडे इसलिए बेहद खास है क्योंकि इस बर्थडे पर रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि उनकी नन्ही परी राहा भी उनके साथ हैं। बर्थडे के मौके पर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी आलिया को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। वहीं आलिया ने भी फैंस को निराश नहीं किया और उन्हें ट्रीट देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की।


आलिया भट्ट ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। जिसमें वो 30 नंबर के बने केक के सामने बैठी हैं और केक काटने से पहले हाथ जोड़कर मन्नत मांग रही हैं। अपने बर्थडे पर एक बार फिर आलिया का क्यूट लुक देखने को मिला है. तस्वीर में वह रेड फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं और काफी लाइट मेकअप किया है।

हालांकि अब आलिया ने इस तस्वीर को डिलीट कर दिया है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि इस बार रणबीर ने राहा की मां आलिया के लिए खास केक बनाया है, जिस पर 'राहा की मम्मी' लिखा हुआ है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। अब बहुत जल्द वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की गई है. जिनकी कुछ तस्वीरें करण जौहर ने भी शेयर की थीं। तस्वीर में शूटिंग के कई सीन दिखाए गए थे।