×

Birthday Special : 50 की उम्र में भी दिखना है खूबसूरत तो लें Madhuri Dixit  के लुक्स से टिप्स

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज के समय में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. 1984 में एक फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली माधुरी आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने करोड़ों लोगों के दिलों को इस कदर छुआ है कि उनका नाम ही धक धक गर्ल हो गया है। एक्ट्रेस ने सलमान खान, अनिल कपूर, शाहरुख खान जैसे तमाम बड़े स्टार्स के साथ ऐसी हिट फिल्में की हैं जो आज भी खूब पसंद की जाती हैं। आज 15 मई को एक्ट्रेस का 56वां जन्मदिन है। जिसके चलते लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बढ़ती उम्र में भी अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत लिया है। 50 की उम्र पार करने के बावजूद वह स्टाइल आइकॉन बनी हुई हैं। एथनिक वियर हो या इंडो वेस्टर्न, एक्ट्रेस हर लुक में जंचती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ बेहतरीन लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें आप 50 की उम्र के बाद भी कैरी कर सकती हैं।


को-ऑर्ड सेट
एक्ट्रेस का ये लुक काफी स्टाइलिश है. अगर आपको आरामदायक कपड़े पहनना पसंद है तो यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे पहनकर आपको काफी आराम मिलेगा। इससे आप अपने बालों को खुला रखेंगी।


पलाज़ो सेट
यह बहुत ही अलग तरह का पलाज़ो सेट है। अगर आप प्लाजो के साथ क्रॉप टॉप और ब्लेजर कैरी करेंगी तो यह काफी स्टाइलिश लगेगा। कानों में मैचिंग ईयररिंग्स कैरी करना न भूलें।

नेट साड़ी
स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ऐसी साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इससे थोड़े अलग तरीके से हेयर स्टाइल बनाएं।


हैवी साड़ी
इस तरह की हैवी साड़ी को आप शादी पार्टी में भी पहन सकती हैं। इसके साथ हैवी ज्वैलरी भी अच्छी लगेगी। इस तरह की साड़ियां हर उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती हैं।


रॉयल को-ऑर्ड सेट
एक इवेंट में माधुरी दीक्षित का रॉयल लुक देखने को मिला। जिसमें एक्ट्रेस ने ग्रीन और सिल्वर कलर का कोऑर्डिनेट सेट और ब्लेजर पहना था। इस लुक में वह बेहद क्लासी लग रही थीं।

शरारा
कैप स्टाइल दुपट्टे के साथ एक्ट्रेस का ये शरारा सूट लुक काफी स्टाइलिश है. आप चाहें तो इससे टिप्स भी ले सकते हैं।