×

Diwali 2023 : ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra की बेटी ने बनाई अपनी पहली रंगोली, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर दी दिवाली की शुभकामनाएं 

 

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है. भले ही एक्ट्रेस विदेश में रहती हैं लेकिन वह आज भी भारतीय परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। तस्वीर में ग्लोबल स्टार ने अपनी बेटी मालती मैरी की पहली रंगोली की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने मालती मैरी की पहली रंगोली की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उन्होंने रंगोली में फूलों की डिजाइन बनाई है और दीपक जलाया है। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पहली रंगोली.' इसके बाद एक्ट्रेस ने जलते हुए दीये की तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।


इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'यहां हमेशा रोशनी बनी रहे।' एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से शादी की थी। दोनों एक प्यारी बेटी मालती मैरी जोनास के माता-पिता हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।


आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए भारत आई थीं, जिसमें उन्होंने अपने खूबसूरत लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में सिटाडेल में नजर आई थीं। प्रियंका आने वाले दिनों में हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं तो उनके खाते में एक और प्रोजेक्ट जुड़ जाएगा।