×

लगातार फ्लॉप फ़िल्में देने के बाद भी Akshay Kumar के स्टारडम में नहीं आया कोई फर्क, बैक-टू-बैक रिलीज होंगी एक्टर की ये मूवीज़

 

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की पिछले कुछ समय से एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। उन्हें आखिरी बार 'सेल्फी' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। हालांकि फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद अक्षय कुमार के स्टारडम पर कोई असर नहीं पड़ा है। आज हम आपको अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो एक के बाद एक सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।


ओह माय गॉड 2 
कुछ समय पहले अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ओह माय गॉड के सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' की अनाउंसमेंट हुई थी। इसके पहले भाग में परेश रावल ने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आई और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। अब फैंस 'ओएमएजी 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


हेरा फेरी 3
अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट यानी 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ परेश रावल और सुनील शेट्टी नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं, जिन्होंने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान डायरेक्ट की है।


बड़े मियां छोटे मियां
बड़े मियां छोटे मियां फिल्म की अनाउंसमेंट साल 2022 में हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल 2024 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में उतरेगी।


सोरारई पोटरू रीमेक
अक्षय कुमार तमिल फिल्म सोरारई पोटरू के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इसमें अभिनेता के साथ राधिका मदान नजर आएंगी। हालांकि अक्षय कुमार की इस अपकमिंग फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है। साल 2020 में रिलीज हुई सोरारई पोटरू में सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई थी।


कैप्सूल गिल
इसके अलावा अक्षय कुमार की एक और फिल्म है, जिसका टाइटल है 'कैप्सूल गिल'। ये फिल्म डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बन रही है। कैप्सूल गिल फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी और इसमें अक्षय कुमार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की भूमिका में नजर आएंगे।