×

सामने आया 81 साल की उम्र में भी Jitendra के फिट रहने का राज़, 25 साल से एक्टर ने नहीं खाई ये चीज़ 

 

बॉलीवुड के जंपिंग जैक कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र अब 81 साल के हो गए हैं। हालांकि इन्हें देखकर कोई भी इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। अक्सर सफेद कपड़ों में नजर आने वाला यह सुपरस्टार बढ़ती उम्र में भी बेहद फिट नजर आता है। जितेंद्र ने अब फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, लेकिन फिर भी वह अपनी फिटनेस का ध्यान नहीं रखते हैं और अपनी डाइट का काफी ध्यान रखते हैं। हैं।


जितेंद्र के साथ करीब 50 फिल्मों में काम कर चुके शक्ति कपूर ने कुछ समय पहले दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की फिटनेस का राज लोगों के सामने खोला था।दरअसल, शक्ति ने खुलासा किया था कि जितेंद्र ने खुद को फिट रखने के लिए 25 साल से चावल नहीं खाया है। शक्ति कपूर ने यह भी खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान वह अपना टिफिन भी साथ लेकर आते थे।


जिसमें अक्सर सिर्फ सलाद और सब्जियां ही होती थी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह आज भी उसी तरह की डाइट फॉलो करते हैं। जितेंद्र की फिटनेस के बारे में बात करते हुए, शक्ति ने यह भी खुलासा किया कि दिग्गज अभिनेता शूटिंग पर सुबह 5.30 बजे उठ जाते थे और फिल्म के सेट के आसपास दौड़ते थे। इसके अलावा वह करीब एक घंटे एक्सरसाइज भी करते थे।


खुद जितेंद्र ने भी इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने वजन को लेकर हमेशा काफी सतर्क रहते हैं। उन्होंने एक बार इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'मैंने अभी तक एक आदत नहीं बदली है। वास्तव में, मैं भोजन से पहले और बाद में, व्यायाम से पहले और बाद में अपना वजन जांचता हूं। चावल नहीं खाने के अलावा जितेंद्र खुद को फिट रखने के लिए तली-भुनी चीजें भी नहीं खाते हैं।