×

ऑस्कर विनर Guneet Monga इस सिंगर पर बनाने जा रही है डॉक्यूमेंट्री,अनाउंसमेंट वीडियो जारी

 

फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को एकेडमी अवॉर्ड्स 2023 में जबरदस्त सफलता मिली। इस फिल्म को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी का ऑस्कर दिया गया है। वहीं गुनीत मोंगा और उनकी फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है. इसी बीच एक और नई डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऐलान हुआ है, जो मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह पर बनने जा रही है।


यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म आने वाले समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। वहीं, बुधवार को नेटफ्लिक्स ने यूट्यूब पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर इस बात का ऐलान किया है। गौरतलब है कि आज हनी सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और इसी कहानी को इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में दिखाया जाएगा।


फिल्म में प्रोफेशनल लाइफ के संघर्षों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ, दोस्तों और परिवार की झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर किए गए अनाउंसमेंट वीडियो में हनी सिंह नजर आ रहे हैं और उन्होंने बेहद खास अंदाज में उन पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऐलान किया है। सामने आए वीडियो की शुरुआत एक कॉन्सर्ट से होती है, जिसमें हनी सिंह स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/35PhUyywOgc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/35PhUyywOgc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Yo Yo Honey Singh | Official Announcement | Coming Soon | Netflix India" width="1000">
वहीं, मंच के नीचे काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं हनी सिंह कहते हैं, 'यह मेरी जिंदगी है जिसे ऊपरवाले ने बनाया है और उसमें जो गहराई है, जिसने आज मुझे खुद की याद दिला दी है। इनमें से कुछ बातें मैंने बताई हैं। अपनी बात को जारी करते हुए हनी सिंह कहते हैं, 'मैंने अपना गुल्लक तोड़ दिया। मैंने अपनी आदत छोड़ दी। बोलो मत, अब हनी बीमार है, मेरी डॉक्यूमेंट्री तैयार है। और ऐसे में उन्होंने रैप सॉन्ग के अंदाज में अपनी डॉक्यू-फिल्म का ऐलान किया है। इस वीडियो में हनी ने बताया कि उनकी फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।