×

Satish Kaushik के निधन पर PM Modi ने भी जताया शोक,गृह मंत्री Amit Shah ने भी व्यक्त किया शोक

 

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। सतीश कौशिक के निधन की खबर से फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स को भी झटका लगा है। सतीश कौशिक को स्टार्स से लेकर फैन्स तक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते नजर आए। 


इसी बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश कौशिक के निधन पर ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पीएम मोदी एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते नजर आए। अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सतीश कौशिक के निधन से फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी गमगीन नजर आ रहे हैं। 


सतीश कौशिक के निधन पर स्टार्स और फैन्स के अलावा नेता भी शोक व्यक्त करते नजर आ रहे है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सतीश कौशिक के निधन पर पीएम मोदी के अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। सतीश कौशिक बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। 


सतीश कौशिक एक अभिनेता के साथ-साथ एक बेहतरीन निर्देशक भी थे। सतीश कौशिक के निधन की खबर से फैंस काफी दुखी हैं. सतीश कौशिक के निधन के बाद ट्विटर पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए. सतीश कौशिक से जुड़ी आपकी क्या यादें हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।