×

Priyanka Chopra की बहन ने उनके बॉलीवुड को त्यागने के फैसले का किया सपोर्ट,कह दी ये बड़ी बात 

 

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने के अपने बयान को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका ने खुलासा किया था कि बॉलीवुड में गंदी राजनीति होती है, जिसका उन्हें शिकार होना पड़ा। अब एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आ गए हैं। एक तरफ जहां कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के बयानों का समर्थन किया। वहीं, अब उनकी कजिन मीरा चोपड़ा ने भी उनका साथ दिया है।


दरअसल, मीरा चोपड़ा ने ट्वीट के जरिए अपनी कजिन प्रियंका के बयान का समर्थन किया। मीरा ने ट्वीट किया, 'बाहरी व्यक्ति कितना भी बड़ा या सफल क्यों न हो जाए, अंत में वह बाहरी ही रहेगा। यदि आप उनकी नियम पुस्तिका का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें काटना, गला घोंटना कभी बंद नहीं होगा, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह उनके मुंह पर एक जोरदार तमाचा है।


दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपना करियर छोड़कर हॉलीवुड का रुख करने पर खुलकर बात की। उसने खुलासा किया कि उसे बॉलीवुड में वह काम नहीं मिल रहा था जो वह चाहती थी और लोगों की राजनीति से तंग आ चुकी थी। बॉलीवुड में उन्हें एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग उन्हें कास्ट नहीं कर रहे थे और उन्हें उस वक्त एक ब्रेक की जरूरत थी, जो उन्हें अमेरिका में मिला।


मीरा से पहले कंगना ने प्रियंका चोपड़ा के बयान पर अपना रिएक्शन दिया था। कंगना रनौत ने ट्वीट किया था, 'प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना ली थी। उन्हें परेशान किया गया और फिल्म उद्योग से बाहर कर दिया गया, जिसके कारण स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ना पड़ा। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।