×

तारक मेहता की फेम दयाबेन का डरावना हाल देख पति पर बरसे फैंस, पत्नी का करियर बर्बाद करने के लिए हुए Troll

 

छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सभी कलाकारों ने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। तभी तो दिशा वकानी यानी दयाबेन शो से दूरी बनाने के बाद भी लोगों के दिलों में आज भी राज कर रही है। आज भी उनकी शो में वापसी का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच दिशा वकानी की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देख उनके फैंस भड़क गए। 

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। लोग दिशा का यह हाल देखकर हैरान रह गए और गुस्से में उनके पति को ट्रोल करना शुरु कर दिया। लोगों का कहना है कि दयाबेन की इस हालत के लिए उनके पति जिम्मेदार हैं।

उनके फंसे को नो मेकअप लुक में दयाबेन पहचान ने में ही नहीं आ रही है। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, साथ ही उनका पूरा लुक ही बदल गया  है। उन्हें देखकर कोई ये नहीं कह सकता है कि ये 'तारक मेहता' की दयाबेन है। ऐसे में फैंस का कहना है कि  दिशा के पति ने ही उनका करियर बर्बाद कर दिया। एक यूजर ने लिखा-  'पति और बच्चे में ही उलझ कर रह गई। परिवार की वजह से करियर चला गया। 

वहीं कुछ लोग दयाबेन से  ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापिस आने की अपील भी कर रहे हैं। बताया जाता है कि  दिशा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से करीब 20 लाख रुपए की कमाई प्रत्येक महीने करती थीं। उन्होंने 2017 में दिशा ने तारक मेहता शो को अलविदा कह दिया था।