×

इस मशहूर उद्योगपति ने की Priyanka Chopra की Citadel की तारीफ, बोले- फौजी ब्रैट के एक्शन ने किया इंप्रेस

 

प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल उनके चर्चा में रहने की वजह उनकी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल है। इस सीरीज में प्रियंका का एक्शन अवतार देख हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है। अब इस लिस्ट में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का नाम भी शामिल हो गया है। आनंद महिंद्रा ने हालिया सीरीज 'सिटाडेल' में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्रदर्शन की तारीफ की है। आनंद महिंद्रा ने प्रियंका के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए उन्हें मिलिट्री ब्रैट कहा। 


आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ताजा ट्वीट किया है। इस ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने प्रियंका चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज सिटाडेल की तारीफ की है। आनंद ने इस ट्वीट में लिखा है कि इस वीकेंड मैंने सिटाडेल वेब सीरीज का पहला एपिसोड देखा है। रुसो ब्रदर्स की इस शानदार ओटीटी पेशकश को देखते हुए अपनी सीटों से हिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 


इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्शन अवतार से काफी प्रभावित किया है।उन्होंने आगे कहा कि उनका यह नया अनुभव अद्भुत था. हमारे ज्यादातर एक्शन हीरोज की तरह प्रियंका के एक्शन में भी दम नजर आता है। सैन्यकर्मी अपनी महत्वाकांक्षा के लिए जाने जाते हैं और पीसी कहीं न कहीं बिल में फिट बैठते हैं। वह अपनी शर्तों पर जीवन का आनंद ले रही है।