×

MS Dhoni के प्रोडक्शन बैनर तले बन्न इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़, सिनेमाघरों में जल्द देगी दस्तक

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी नई फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो काफी दिलचस्प है। धोनी ने 10 जुलाई को चेन्नई में फिल्म का ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च किया था। यह एक तमिल फिल्म है जिसका निर्देशन रमेश थमिलामणि ने किया है। फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।


लेट्स गेट मैरिड की कहानी क्या होगी इसकी झलक ट्रेलर में मिलती है। कहानी गौतम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मीरा से बेहद प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन साथ ही वह मां के साथ भी रहना चाहता है। लेकिन मीरा इससे सहमत नहीं हैं। इस वजह से गौतम ने कूर्ग की यात्रा की योजना बनाई, ताकि उनकी होने वाली पत्नी मीरा का भी उनकी मां के साथ रिश्ता मजबूत हो सके।

<a href=https://youtube.com/embed/XUZZppYRNLE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/XUZZppYRNLE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="LGM Official Trailer Tamil | Dhoni Entertainment | Harish Kalyan | Nadiya | Ivana |Ramesh Thamilmani" width="688">
'लेट्स गेट मैरिड' 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। महेंद्र सिंह धोनी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अप्रैल 2023 में जब उन्होंने फिल्म का पोस्टर जारी किया था तो उन्होंने कहा था कि यह लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा।'एलजीएम' एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है जो सभी को पसंद आएगी।