×

अपने से आधी उम्र की लड़की से 60 साल के विलेन Ashish Vidyarthi ने रचाई शादी, जानिए कौन है ये हसीना 

 

बॉलीवुड के मशहूर विलेन आशीष विद्यार्थी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक में वे लगभग सभी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते थे। उन्हें कई बार बेस्ट विलेन के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। वह अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने 60 साल की उम्र में शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान है।


आशीष विद्यार्थी ने कोलकाता में शादी की। बता दें कि यह उनकी दूसरी शादी है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम रुपाली बरुआ है। वह एक फैशन डिजाइनर हैं और वह असम से हैं। उसका अपना फैशन स्टोर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात रूपाली के स्टोर पर हुई थी। दोनों ने आज सुबह कोर्ट में शादी कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।


अपनी शादी को लेकर खुशी जाहिर करते हुए आशीष ने कहा, 'जिंदगी के इस पड़ाव पर रूपाली से शादी करना एक एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी फीलिंग है।' बताया जा रहा है कि आशीष मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करने वाले हैं। बता दें कि आशीष को पहली शादी से एक बच्चा भी है।


अगर बात करें आशीष की फिल्मों की तो उन्होंने करीब 200 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा 10 भाषाओं में काम किया है, लेकिन वह लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। ऐसे में आए दिन वह अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं।