×

इन रोमांटिक लोकेशंस पर हनीमून के लिए रवाना होंगे अथिया Athiya Shetty और KL Rahul

 

बॉलीवुड फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपने लॉन्ग टाइम क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल से शादी कर रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की ग्रैंड वेडिंग 23 जनवरी को हो रही है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी फिल्म स्टार सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हो रही है। जहां कई सितारे पहुंचने वाले हैं। 


इस शादी में क्रिकेट से लेकर फिल्म जगत समेत कई सितारे शिरकत करेंगे। ऐसे में फिल्म स्टार की शादी को लेकर काफी बज बना हुआ है। इधर खबर आ रही है कि शादी के तुरंत बाद ये कपल शायद हनीमून के लिए रवाना न हो पाए। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के तुरंत बाद हनीमून के लिए नहीं जा रहे है। दोनों अपने वर्क कमिटमेंट के चलते कुछ दिनों बाद हनीमून के लिए रवाना होंगे। 


सुनने में आ रहा है कि केएल राहुल अपने अगले टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। वहीं, अथिया अपने खुद के वेंचर में बिजी हैं। जिसे वह जल्द ही लॉन्च करने वाली हैं। ऐसे में ये कपल शादी के तुरंत बाद हनीमून के लिए नहीं निकल पाएगा। अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के बाद ये स्टार कपल हनीमून प्लान करने वाला है। 


सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह दोनों भी हनीमून के लिए यूरोप टूर पर निकलेंगे। जहां दोनों फिनलैंड में क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इसके अलावा दोनों फ्रांस के सिटी ऑफ लव यानी पेरिस भी पहुंचेंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। खबरें तो यही आ रही हैं कि ये स्टार कपल इन खूबसूरत लोकेशंस पर हनीमून के लिए रवाना हो सकता है।