×

जानिए क्या ख़ास है बॉलीवुड के इस मशहूर सेलेब की लव स्टोरी में,दिलचस्प है किस्सा

 

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी की गिनती उन चुनिंदा कलाकारों में होती है जिनके गाने लोग आज के समय में भी सुनना पसंद करते हैं। बप्पी दा को डिस्को किंग के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय में जब भी कहीं भी उनके रचित गीत बजते हैं तो लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। आज बप्पी दा की शादी की सालगिरह पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।


बप्पी लहरी की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। एक चैट शो में उन्होंने बताया था कि वह महज 23 साल के थे जब उन्होंने चित्रानी से शादी की थी। वहीं, उनकी पत्नी की उम्र महज 18 साल थी। इस शो में उन्होंने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे भी किए थे। बप्पी ने बताया था कि कैसे उन्होंने खास अंदाज में चित्राणी से अपने प्यार का इजहार किया था।


चैट शो में एक गाने का जिक्र करते हुए बप्पी दा ने बताया था कि उस वक्त 'प्यार मांगा है' गाने पर काम चल रहा था। मैं इस गाने को रिकॉर्ड करने के लिए स्टूडियो गया था। चित्रानी भी वहां आ गई। मैंने 'प्यार मांगा है तुम से नकारो...पास सीथो जरा...इकरार करो' गाने के बोल गाए। ये पूरा गाना चित्राणी के लिए ही था। इस शो के दौरान उन्होंने चित्रानी से अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि दोनों फैमिली फ्रेंड्स थे, जिसके चलते वे एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। उन्होंने बताया कि जब वह चित्रानी से मिले थे तब वह बहुत छोटे थे। इस बातचीत में बप्पी ने यह भी खुलासा किया था कि उन्हें चित्रानी से काफी प्रेरणा मिलती थी।


बता दें कि बप्पी लहरी की तरह चित्राणी का परिवार भी संगीत से जुड़ा था। बप्पी दा ने अपने म्यूजिक करियर में कई सुपरहिट गाने दिए। 1983 से 1985 के दौरान उन्होंने 12 रजत जयंती फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। बप्पी लहरी के किशोर कुमार से पारिवारिक संबंध थे। वह उन्हें मामाजी कहकर बुलाते थे। दोनों की जोड़ी ने साथ में कई सुपरहिट गाने दिए।