×

Suhana Khan और Shanaya Kapoor ने की इस अमेरिकी मॉडल से मुलाकात,वायरल हुई तस्वीरें

 

सुहाना खान और शनाया कपूर इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। डेब्यू से पहले ही सुहाना और शनाया की फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। इन दिनों ये बेस्ट फ्रेंड दुबई में एक पार्टी का हिस्सा बनी, जिसमें दोनों की मुलाकात मशहूर अमेरिकन मॉडल केंडल जेनर से हुई. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।


शनाया कपूर ने इस शानदार शाम की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। पार्टी में केंडल जेनर से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये सेलेब्स मुंबई के एक लग्जरी होटल की लॉन्च पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान सुहाना खान पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। जहां शनाया कपूर लाल रंग की स्ट्रैपलेस ड्रेस में नजर आईं, वहीं केंडल ने ऑलिव ग्रीन ड्रेस में जलवा बिखेरा।


बता दें, केंडल जेनर अमेरिकी मॉडल किम कार्दशियन की छोटी बहन हैं। केंडल जेनर अमेरिका की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। केंडल जेनर की गिनती अमेरिका की रनवे मॉडल्स में होती है। केंडल जेनर तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने 'लव' मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। उनके इस फोटोशूट की काफी चर्चा हुई थी।


ये दोनों स्टार किड्स शनाया कपूर और सुहाना खान जल्द ही अपनी-अपनी फिल्म में नजर आने वाली हैं। सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तो वहीं शनाया जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म बेधड़क में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आने वाले हैं. इसका निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं।