×

KL Rahul की मैच जिताने वाली पारी देख फैन हुए ये एक्टर,पिछली इनिंग में किया था शानदार परफॉरमेंस

 

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच कोलकाता में खेली गई शानदार पारी के बाद केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस पर सुनील शेट्टी ने एक दिन बाद रिएक्शन दिया था। उन्होंने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है। वहीं, ताली बजाने का इमोजी भी लगाया।


गौरतलब है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 23 जनवरी को शादी करेंगे। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को शादी करने का फैसला किया है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता है। दोनों की फोटो और वीडियो भी काफी वायरल होते हैं।


इससे पहले ईडन गार्डन्स में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में केएल राहुल ने शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारत यह मैच 4 विकेट से जीतने में सफल रहा। इसके बाद उन्होंने मैच जीतने के बाद की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा था, 'कोलकाता बन गया तिरुवनंतपुरम रह गया।' सुनील शेट्टी ने उनकी तस्वीर के बाद प्रतिक्रिया दी।


इससे पहले केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने दुबई में एक साथ नए साल 2023 का स्वागत किया। उनके साथ अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी भी थे। अब कहा जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां 21 से 23 जनवरी के बीच होंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी, सलमान खान, विराट कोहली और जैकी श्रॉफ जैसे लोग उनकी शादी में शामिल हो सकते हैं।