×

Big B के बाद अब बॉडीगार्ड के साथ Anushka Sharma ने भी किया बाइक का सफ़र, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो 

 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन हाल ही में शूटिंग के लिए जाते समय मुंबई के ट्रैफिक में फंस गए। जिसके बाद बिग बी ने बिना किसी हिचकिचाहट के एक अजनबी से लिफ्ट मांगी और समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच गए। इसकी एक तस्वीर खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, बिग बी के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मुंबई की सड़कों पर बाइक से सफर करती नजर आई हैं।


दरअसल, पेड़ गिरने से मुंबई के जुहू जाने वाली एक सड़क बंद हो गई। जिसके चलते अनुष्का को कार छोड़कर बाइक पर सवार होना पड़ा। अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड सोनू के साथ बाइक की सवारी करती नजर आ रही हैं। इसका एक वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा बेज पैंट के साथ चेक शर्ट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं और आंखों पर चश्मा लगा रखा है। वीडियो में वह बॉडीगार्ड सोनू के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं।


अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- क्या आज सब बाइक से जाएंगे? बच्चन साहब भी आज बाइक से गए हैं... इसके अलावा कुछ लोग अनुष्का को हेलमेट को लेकर ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स का कहना है कि- ये गलत है..हेलमेट कौन पहनेगा? बता दें कि अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। जो जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगे। अनुष्का की यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की असल जिंदगी पर आधारित है।