×

Satish Kaushik के निधन के बाद बेटी ने शेयर किया पोस्ट, तस्वीर देख आपकी आंखें हो जाएंगी नम

 

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक आज यानी 9 मार्च को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। उनके निधन के बाद बेटी वंशिका कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह पिता सतीश कौशिक के साथ नजर आ रही हैं. ये फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।


वंशिका कौशिक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह पिता सतीश कौशिक के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि सतीश कौशिक ने बेटी वंशिका को गले लगाया है। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनकी इस फोटो को देखकर फैंस की आंखें नम हो गई हैं और कमेंट सेक्शन में यूजर्स सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और 10 साल की बेटी वंशिक कौशिक छोड़ गए हैं।


सतीश ने शशि से साल 1985 में शादी की थी। उनके बेटे शानू कौशिक ने महज दो साल की उम्र में 1996 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस घटना से सतीश कौशिक बहुत बुरी तरह टूट गए थे। इसके बाद साल 2012 में ये कपल सरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम उन्होंने वंशिका रखा। सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। शाम को उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया।

सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन में जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, अर्जुन कपूर, राकेश रोशन, शहनाज गिल, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, जॉनी लीवर, चंकी पांडे समेत कई सितारे शामिल हुए. बता दें कि सतीश कौशिक को 'मिस्टर इंडिया' में कैलेंडर, 'दीवाना मस्ताना' में पप्पू पेजर, 'राम लखन' में काशीराम, 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' में चंदा मामा और 'हसीना मान' में कुंज बिहारीलाल जैसे किरदारों के लिए श्रेय दिया गया। जाएगी'। ज्ञात है।