×

बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ Ambani परिवार ने भी NMACC में दिखाया जालवा,बेटों संग दोनों बहुए भी आईं नज़र

 

मुंबई में नीता मुकेश अंबानी अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्च इवेंट के दूसरे दिन फिल्मी सितारों का मेला लगा। इस इवेंट में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ।


नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च पर अंबानी परिवार बेहद खुश नजर आया। इस दौरान मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत और उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने पैपराजी के सामने पोज दिए। अनंत को काले रंग के सूट में देखा गया था जबकि राधिका को नीले रंग के लहंगे में देखा गया था।


परिवार के इस कार्यक्रम में ईशा अंबानी भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने रेड कलर का बेहद खूबसूरत गाउन पहना हुआ था। पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए आईशा अंबानी।


अपने लुक को और खास बनाने के लिए ईशा अंबानी ने गले में डायमंड नेकलेस पहना था। इससे उनका लुक और भी ग्लैमरस लग रहा था।


इस इवेंट में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश भी अपनी पत्नी श्लोका के साथ नजर आए। इस दौरान आकाश ने नीले और काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी, जबकि उनकी पत्नी ने लहंगा पहना हुआ था।


नीता अंबानी के नाम पर शुरू हुए कल्चरल सेंटर में नीता बेहद खास लुक में नजर आईं। इस मौके पर वह वहां सभी का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा करती नजर आईं।