×

आश्रम का ट्रेलर रिलीज करने से पहले प्रकाश झा ने जारी किया डिसक्लेमर, बवाल होने की है आशंका

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा हमेशा से अपने काम के लिए जाने जाते है। उनकी फिल्मों ऐसी होती है जो सामाजिक मुद्दों पर होती है। अब तक प्रकाश झा ने ऐसी कई सारी फिल्मों का निमार्ण किया है जिसमे उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को हवा दी है। अब एक बार फिर से प्रकाश
 

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा हमेशा से अपने काम के लिए जाने जाते है। उनकी फिल्मों ऐसी होती है जो सामाजिक मुद्दों पर होती है। अब तक प्रकाश झा ने ऐसी कई सारी फिल्मों का निमार्ण किया है जिसमे उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को हवा दी है। अब एक बार​ फिर से प्रकाश झा कुछ ऐसी एक वेब सीरीज का निर्माण किया है जिसका नाम है आश्रम। प्रकाश झा की ये वेब सीरीज देश के कुछ धर्मगुरूओं पर आधारित है। लेकिन इससे पहले डायरेक्टर प्रकाश झा थोड़े से परेशान भी नजर आ रहे है। अब जाहिर है कि धर्मगुरूओं पर बन रही इस फिल्म को लेकर विवाद होना तय है।

ये एक ऐसा संवेदनशील मुद्दा है जिस पर बड़े बड़े लोग बात करने से कतराते हैं। ऐसे में प्रकाश झा की वेब सीरीज उन सभी धर्मगुरुओं और बाबाओं पर आधारित है जो आस्था के नाम पर लोगों को ठगते है। ऐसे लोगों को समाज पूजता जबकि इन लोगों ने संत समाज को बदनाम कर दिया है। ठोंगी साधु और संतो को लेकर भी लोगों को सम्मान होता है। ऐसे में विवाद होना तय है।

हालांकि प्रकाश झा ने इससे पहले ही विवाद से बचने के लिए अपनी वेब सीरीज आश्रम का ट्रेलर रिलीज से पहले ही एक डिस्क्लेमर रिलीज किया है। इस डिस्कलेमर को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर रिलीज कियाग या है। जिसमे कई सारी बातें कही गई है। साथ ही ये भी कहा गया है कि उनका अर्थ किसी भी जाती या धर्ज और साधु संतो को अपमानित करने का नहीं है।

कई खबरों में ऐसा कहा रहा है कि इसकी कहानी डेरा सच्चा सौदा पर आधारित हैै। लेकिन इसके बारे में प्रकाश झा की तरफ से कोई भी बात सामने नहीं आई है। इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार के तौर पर अभिनेतर बॉबी देओल नजर आ सकते है। क्योंकि इस डिस्कलेमर में उनकी एक तस्वीर दिखाई दे रही है जिसमे वो साधु के रूप में नजर आ रहे है।