×

Bollywood Actresses : अपनी माँ की कार्बन कॉपी है ये बॉलीवुड हसीनाएं, Sara से लेकर Alia तक का नाम लिस्ट में शामिल

 

बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर ये सितारे अपने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। ऐसे में आज हम आपको इंडस्ट्री से जुड़ी उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी मां की हूबहू कॉपी लगती हैं।


अनन्या पांडे
अनन्या पांडे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। अब तक उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है। अनन्या की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। अनन्या अपनी मां से काफी मिलती-जुलती है। इंटरनेट पर दोनों की साथ में कई तस्वीरें हैं, जिन्हें देखकर दोनों मां-बेटी कम और बहनें ज्यादा नजर आ रही हैं।


सारा अली खान
सारा अली खान ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है। अब तक उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। सारा अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा बिल्कुल वैसी ही दिखती हैं जैसी 80 के दशक में उनकी मां दिखती थीं। वह अपनी मां की कार्बन कॉपी हैं। अक्सर दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।


शनाया कपूर
शनाया कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्मों में कदम रखने से पहले ही लोग उन्हें लाखों में फॉलो करने लगे हैं। शनाया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज में अगर ध्यान से देखा जाए तो वह बिल्कुल अपनी मां की तरह ही दिख रही हैं।


आलिया भट्ट
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होता है। वह अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं। आलिया अपनी मां सोनी राजदान के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। दिखने में भी दोनों एक जैसे हैं।