×

Bollywood Inter Marriage : जाती धर्म की बंदिशें तोड़ कर, शादी के बंधन में बंधे ये Bollywood stars 

 

कहते हैं प्यार के आगे किसी की ताकत काम नहीं आती। प्यार किसी धर्म, जाति को देखकर नहीं होता, बस हो जाता है और बॉलीवुड के गलियारों में भी आपको ऐसे ही उदाहरण मिल जाएंगे। बॉलीवुड फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी कई ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने धर्म की दहलीज पार कर शादी की है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 10 जोड़ियों के बारे में बताएंगे। जिन्होंने अपने प्यार के लिए धर्म को बीच में नहीं आने दिया।


मनोज बाजपेयी और शबाना रजा
बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी धर्म की सारी जंजीरें तोड़कर अपनी मुस्लिम पत्नी शबाना रजा से शादी कर ली है। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है।

रितेश और जेनेलिया डिसूजा
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख हिंदू हैं जबकि उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ईसाई हैं। दोनों ने दुनिया से छुपकर एक दूसरे को 9 साल तक डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने 3 फरवरी 2012 को शादी कर ली।


करीना कपूर और सैफ अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के हॉट कपल माने जाते हैं। दोनों का साथ आना आसान नहीं था क्योंकि करीना सैफ से उम्र में काफी छोटी थीं लेकिन उस वक्त दोनों एक दूसरे के बारे में सोचते थे। लोगों के तानों और समाज की बातों से ऊपर अपने प्यार को रखा और 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली। बता दें कि करणी सैफ की दूसरी पत्नी हैं।


विक्की कौशल और कैटरीना कैफ
विक्की और कटरीना का नाम बॉलीवुड के मोस्ट हैपनिंग कपल में शामिल है। दोनों की शादी 9 दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर में हुई थी। दोनों ने काफी धूमधाम से शादी की थी।


शाहरुख खान और गौरी खान
बॉलीवुड के किंग खान और उनकी बेगम की लव स्टोरी तो जगजाहिर है। दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल हैं। एक जमाने में दोनों के बीच धर्म की बहुत बड़ी दीवार थी। गौरी हिंदू थी और शाहरुख मुस्लिम। गौरी के घरवालों को मनाना शाहरुख के लिए काफी मुश्किल था। यहां तक कि उसने अपना नाम भी बदल लिया। शाहरुख का प्यार देखकर गौरी के घरवालों को उनके आगे झुकना पड़ा और दोनों ने साल 1991 में शादी कर ली।