×

Deepika Padukone की फैमिली लगती है भाई-बहन जैसी,Prakash Padukone ने खुद किया खुलासा 

 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते में आई दरार को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान दीपिका ने सबके सामने रणवीर को इग्नोर कर दिया। हालांकि अब दीपिका के माता-पिता प्रकाश पादुकोण और मां उज्जला पादुकोण को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। हर कोई उनके रिश्ते की बात कर रहा है। खबर है कि प्रकाश पादुकोण और उज्जला दोनों एक दूसरे के भाई-बहन लगते हैं। प्रकाश पादुकोण ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और उज्जला सेकेंड कजिन हैं।


कुछ समय पहले प्रकाश पादुकोण ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और शादी के बारे में काफी कुछ बताया था। प्रकाश पादुकोण ने बताया था कि वह और उनकी पत्नी उज्जला चचेरे भाई थे। वह उज्जला से बहुत प्यार करते थे और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि साउथ में ऐसा होता है। वहीं दूर के भाई-बहनों की शादी हो सकती है। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि हमने एक गोत्र में ही शादियां की हैं।


आपको बता दें कि प्रकाश पादुकोण जब 9 साल बाद नेशनल चैंपियनशिप हारे तो वह बुरी तरह टूट गए थे। हालांकि इससे उन्हें यह बात जरूर समझ में आ गई कि जिंदगी के खेल में जीत और हार होती है। शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण कोपेनहेगन चले गए। उन्हें यहां नौकरी मिल गई और वह 1986 तक वहीं रहे जब तक कि दीपिका का जन्म नहीं हो गया। इसके बाद 1989 में रिटायर होने के बाद वे भारत आ गए।


दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साल 1980 में प्रकाश पादुकोण दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने। वह ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय थे। प्रकाश पादुकोण को वर्ष 1972 में अर्जुन पुरस्कार और वर्ष 1982 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रकाश पादुकोण ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के सह-संस्थापक हैं, जो ओलंपिक खेलों को बढ़ाने का काम करता है।