×

निधन को हो गए 6 साल फिर भी Jahnavi Kapoor क आती है माँ की याद, जानिए फिर क्या करती है एक्ट्रेस 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया है। उन्हें देखकर लोगों को उनकी मां और सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी की बहुत याद आती है। सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि खुद जाह्नवी भी अपनी मां को बहुत मिस करती हैं। और इसका सबूत उनके फोन में मिला। एक्ट्रेस के फोन में उनकी मां के साथ तस्वीर है।


बता दें कि जान्हवी कपूर बॉलीवुड में युवा पीढ़ी की सबसे सफल और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में अभिनय में बहुत सुधार लाया है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वो सिर्फ फिल्मों के लिए बनी हैं और उनकी मां के गुण उनके अंदर हैं। वह अपनी मां श्रीदेवी के काफी करीब थीं। दोनों के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग थी जो अक्सर देखने को मिलती थी। मां के निधन के बाद ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब जाह्नवी को अपनी मां की याद न आती हो।


हाल ही में जब पैपराजी जान्हवी कपूर को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। तभी एक्ट्रेस के वॉलपेपर की तस्वीर भी कैमरे में कैद हो गई है और उस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने वॉलपेपर में अपनी मां के साथ तस्वीर लगाई है। जाह्नवी कपूर ने अपने फोन के वॉलपेपर पर अपनी मां की तस्वीर लगाई है। जाह्नवी कपूर की आंखों में मां को खोने का दर्द साफ देखा जा सकता है. वह हमेशा उसे याद करती है।


जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक यूजर ने लिखा कि ये दुनिया में मां-बेटी का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग पूरी कर ली है। वह राजकुमार राव के साथ भी केमिस्ट्री शेयर करती नजर आएंगी। वह फिल्म एनटीआर 30 में नजर आएंगी।