×

G20 Summit में भारत की अध्यक्षता को देख गदगद हुए सितारे, Big B से लेकर Akshay Kumar तक ने PM Modi को दी बधाई 

 

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से 'जी20 समिट' का दौर जारी है। भारत में चल रहे G20 शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के प्रमुख प्रधानमंत्रियों ने भाग लिया, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और ब्रिटेन के ऋषि सुनक भी शामिल हैं। 'जी20 शिखर सम्मेलन' सफलतापूर्वक चल रहा है, जो बहुत अच्छी बात है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने सफल G20 समिट 2023 का जश्न मनाया है और राष्ट्रीय राजधानी में लीडर्स समिट की मेजबानी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

शाहरुख खान 'जी20 समिट' का जश्न मनाने वाले पहले बॉलीवुड सेलेब्स में से थे। शाहरुख के बाद अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और अनिल कपूर जैसे सितारों ने भी पीएम मोदी के 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के दृष्टिकोण की सराहना की। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। ऐतिहासिक G20 शिखर सम्मेलन को चिह्नित करने का यह कितना शानदार तरीका है। भारत के नेतृत्व ने साबित कर दिया है कि वसुधैव कुटुम्बकम ही नई विश्व व्यवस्था की वास्तविकता है। गौरवान्वित भारतीयों के रूप में, आज हमारा सिर ऊंचा है। धन्यवाद मोदी जी... उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें दुनिया में शीर्ष पर होने का एहसास कराया। जय हिंद जय भारत।'