×

SRK से लेकर Hrithik Roshan तक शादियों में नाचने के लिए रकम चार्ज करते ये Bollywood Celebs 

 

भारत में शादियों को लेकर जबरदस्त क्रेज है। लोग अपनी शादी को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। कई लोग अपनी शादी को और शानदार बनाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के डांस परफॉर्मेंस का आयोजन करते हैं। हालांकि इन परफॉर्मेंस के लिए बॉलीवुड सेलेब्स मोटी फीस लेते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स शादियों में डांस करने के लिए कितनी फीस लेते हैं।


कैटरीना कैफ
फिल्मों में कैटरीना कैफ के डांस का जादू दर्शकों को खूब भाता है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पागल हो जाते हैं। वहीं, शादियों में भी कैट डांस की काफी डिमांड रहती है। उनकी फीस की बात करें तो वह एक शादी में परफॉर्म करने के लिए 3 से 3.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।


शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। वहीं शाहरुख शादियों में लोगों का मनोरंजन करना बंद नहीं करते हैं। लोग उनके चार्म और डांस के दीवाने हैं. शादियों में भी शाहरुख की डिमांड रहती है। वहीं, शादियों में उनके एक डांस परफॉर्मेंस की फीस 3 करोड़ रुपये है।


रणबीर कपूर
चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर अपनी डांस परफॉर्मेंस से लोगों को दीवाना बना देते हैं। शादियों में भी इनकी काफी डिमांड रहती है। जिसके लिए वे करीब 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं।


सलमान ख़ान
सलमान खान बॉलीवुड में एक जाना माना नाम है। फिल्मों के अलावा वह बर्थडे पार्टीज और शादियों में भी लोगों का मनोरंजन करते हैं। जिसमें एक परफॉर्मेंस के लिए उनकी फीस करीब 1 करोड़ रुपए है।


रणवीर सिंह
बॉलीवुड के एनर्जी बूस्टर रणबीर सिंह शादियों और प्राइवेट पार्टियों में भी अपने बेहतरीन डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। वह निजी कार्यों में अपने एक प्रदर्शन के लिए 1 करोड़ चार्ज करते हैं।


दीपिका पादुकोन
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण शादी में डांस परफॉर्मेंस के लिए 1 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। दीपिका एक बेहतरीन डांस परफॉर्मर हैं।


हृथिक रोशन
ऋतिक रोशन अपनी डांसिंग स्किल्स से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वहीं, निजी शादियों में भी ऋतिक काफी लोकप्रिय हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह शादियों में परफॉर्मेंस के लिए 2.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।


प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। देश हो या विदेश प्रियंका के चाहने वालों की कमी नहीं है। पीसी फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा प्राइवेट फंक्शन्स की भी शान बढ़ाता है। उनकी शादियों में डांस परफॉर्मेंस की फीस की बात करें तो वह एक परफॉर्मेंस के लिए 2.5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं।


अक्षय कुमार
फिल्मों के अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के पास कमाई के कई स्रोत हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय शादियों में कुछ मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 2.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।


मलाइका अरोड़ा
मलाइका शादियों में भी अपनी अदाकारी का जादू चलाती हैं। जिसके लिए वह 30 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।