×

इस फिल्म के लिए भारत को मिला था पहला Oscar Award,जानिए क्या है फिल्म का नाम 

 

ऑस्कर 2023 में अगर किसी की धूम है तो वह भारत है। दो भारतीय फिल्मों ने दो ऑस्कर पुरस्कार जीते। इनमें से पहला है आरआरआर, जिसके गाने नेटू-नटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड जीता था। वहीं दूसरी फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स है, जिसने बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में बाजी मारी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहला ऑस्कर भारत के नाम कब रजिस्टर हुआ था? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।


ऑस्कर के इतिहास की ओर बढ़ने से पहले आइए आपको ऑस्कर 2023 की झलकियों से रूबरू कराते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑस्कर अवॉर्ड्स का यह समारोह इस बार बिना किसी विवाद के खत्म हो गया। जब कार्यक्रम समाप्त हुआ, तो एक बोर्ड दिखाई दिया। इस बोर्ड पर लिखा था कि बिना किसी विवाद के यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है. इस पर जिमी किमेल ने 'वन' लिखा।


ऑस्कर 2023 में भारत की ओर से तीन फिल्मों ने दावेदारी पेश की थी। इनमें से पहला आरआरआर था, दूसरा द एलिफेंट व्हिस्परर्स था और तीसरा ऑल दैट ब्रीथ्स था। ऑल दैट ब्रीथ्स सफल नहीं रही, जबकि आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने अपना दम दिखाया और अरबों भारतीयों को खुश होने का मौका दिया। अब हम आपको बताते हैं कि भारत के नाम पहला ऑस्कर अवॉर्ड कब दर्ज हुआ था? दरअसल, साल 1983 में भारत को पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।


यह अवॉर्ड 1983 में रिलीज हुई फिल्म गांधी के लिए मिला था। इस फिल्म में भानु अथैया ने जॉन मोलो के साथ कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था, जिसके लिए उन्हें यह अवॉर्ड मिला था। इस अवॉर्ड को जीतने के बाद भानु अथैया ने बताया था कि उस वक्त कई लोग पहले ही हमारी जीत का दावा कर चुके थे। उन्होंने कहा कि गांधी फिल्म का दायरा इतना बड़ा था कि कोई उससे मुकाबला करने की सोच भी नहीं सकता।