×

जानिए Kohli से लेकर SRK तक एक इन्स्टाग्राम पोस्ट के लिए कितनी फीस लेते है ये सितारे, जानिए कौन लेता है सबसे मोटी रकम 

 

फिल्मी सितारे और क्रिकेटर्स समेत देश की बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर करोड़ों फैन्स हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं। यही वजह है कि अब सेलिब्रिटीज का सोशल मीडिया अकाउंट ब्रांड प्रमोशन का जरिया बन गया है। दरअसल, देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट से हर पोस्ट के लिए मोटी रकम वसूलती हैं। आज हम इस लेख में देश की बड़ी हस्तियों द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए प्रचार पोस्ट की फीस जानेंगे।


प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करती हैं फोर्ब्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 86.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 1.87 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।


विराट कोहली
विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 246 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह एक प्रमोशन पोस्ट के लिए करीब एक करोड़ 35 लाख रुपए चार्ज करते हैं।


आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्रसिद्ध भारतीय हस्ती हैं। 7.6 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा फॉलो की जाने वाली यह अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए करीब एक करोड़ रुपये चार्ज करती है।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पर 37.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बॉलीवुड के सबसे अमीर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता शाहरुख एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 80 से एक करोड़ रुपये तक की मोटी फीस चार्ज करते हैं।


अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 33 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह दिग्गज अभिनेता एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करता है।


शाहिद कपूर
बॉलीवुड के कबीर सिंह शाहिद कपूर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। 40.1 मिलियन फॉलोअर्स वाले इस अभिनेता को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 20 से 30 लाख रुपये तक मिलते हैं।