×

Mother's Day Special : ये है फिल्म इंडस्ट्री की सुपरमॉम्स, हमेशा किड्स संग वायरल रहती हैं फोटोज

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मांओं पर न जाने कितनी फिल्में बनी हैं, जिनमें अभिनेत्रियों ने सुपर मॉम्स का किरदार निभाकर लोगों को इमोशनल कर दिया। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ असली सुपरमॉम्स ऐसी भी हैं जो अपनी लाजवाब बॉन्डिंग से फैन्स का मन मोह लेती हैं। अपने बच्चों के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की है और फैंस भी उनकी फोटोज देखकर इन सुपर मॉम्स की तारीफ करते नहीं थकते।


ऐश्वर्या राय बच्चन- बच्चन परिवार की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन एक केयरिंग और प्यार करने वाली मां हैं। उसके और आराध्या जैसे दो शरीर एक आत्मा हैं। दोनों कभी भी एक दूसरे से अलग नहीं होते हैं और साथ में खूबसूरत बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।


बिपाशा बसु- बिपाशा बसु को मां बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। बिपाशा बसु की बेटी देवी बासु सिंह ग्रोवर का जन्म 12 नवंबर 2022 को हुआ है। बिपाशा अपनी बेटी का खास ख्याल रखती हैं और उनके साथ वक्त बिताना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस इस दौरान की तस्वीरें भी शेयर करती हैं जिसमें वो प्यारी सी बेटी को दुलारती नजर आ रही हैं।


प्रियंका चोपड़ा- प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। मालती मैरी चोपड़ा जोनास का जन्म साल 2022 में हुआ था और वह एक साल की है। प्रियंका अपने बिजी शेड्यूल से मालती के साथ वक्त निकालना नहीं भूलतीं और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं।


गौरी खान- गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और वह अपने परिवार के काफी करीब हैं। गौरी को हमेशा फैमिली के साथ स्पॉट किया जाता है। लेकिन बेटी सुहाना के साथ उनकी बॉन्डिंग बेहद खास है। अब सुहाना ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और बॉलीवुड में हाथ आजमाने की तैयारी कर रही हैं। लेकिन जब सुहाना विदेश में पढ़ती थीं, तब भी जब सुहाना भारत आईं तो मां गौरी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।


अमृता सिंह- एक्ट्रेस अमृता सिंह की बात करें तो सैफ अली खान से अलग होने के बाद वो अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का सपोर्ट सिस्टम बनी रहीं. बच्चे कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं, वे अपने माता-पिता के लिए हमेशा प्यारे रहते हैं। अमृता और सारा खास मौकों पर साथ में छुट्टियां मनाना और खूब एंजॉय करना पसंद करती हैं।


श्वेता तिवारी- श्वेता तिवारी ने अपनी निजी जिंदगी में काफी संघर्ष देखा है और वह इस दौर से बाहर निकल चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने पूरी कोशिश की है कि बच्चों पर इसका बुरा असर न पड़े। सलमान खान की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता का अपने पहले बच्चे और बड़ी बेटी पलक तिवारी से रिश्ता बेहद खास है।