×

Nia Sharma ने स्टेज पार लगाईं आग मिनीस्कर्ट पहनकर किया ज़बरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो 

 

छोटे पर्दे की बिंदास और बेबाक अदाकारा निया शर्मा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैंनिया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने शानदार डांस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी हिस्सा लिया था। जहां निया के डांस ने सबका दिल जीत लिया था। इस शो से पहले निया को कहीं भी इतना डांस करते हुए नहीं देखा गया था।


अब एक बार फिर निया शर्मा का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दरअसल एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है। हालांकि इस डांस वीडियो को खुद निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नागिन फेम एक्ट्रेस मिनीस्कर्ट पहने और धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। निया का उत्साह देखने लायक है। उनके डांस स्टेप्स भी काफी इंप्रेसिव हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/J6Uh4VoF02M?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/J6Uh4VoF02M/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Daiyya Daiyya | Suniel Shetty | Neha Kakkar | Nia Sharma | Hunter | Haroon-Gavin | Prince Gupta" width="1000">
निया बॉलीवुड के दो गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ बैकग्राउंड डांसर्स की एक बड़ी टीम भी मौजूद है। जो उनके साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो डांस रिहर्सल के दौरान का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, अगर परफॉर्मेंस के तीसरे मिनट तक आपका दिल आपके सीने से बाहर नहीं निकल रहा है। तो आप कुछ हैं। सभी डांसर्स के लिए... शो में बिना रुके परफॉर्म करने और हर कलाकार को चमका देने के लिए आप लोगों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।

निया शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने चाहने वालों के बीच काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। जिसमें उन्होंने एक हजार में मेरी बहना है से डेब्यू किया था। इसके बाद निया शर्मा जमाई राजा, ये रिश्ता क्या कहलाता है और नागिन जैसे शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आईं। निया कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।