×

होली के दिन Priyanka Chopra ने Nick Jonas के साथ मिलकर जमकर मचाया हुड़दंग, वायरल हो रही सेलिब्रेशन की तस्वीरें 

 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में होली की धूम है। सोमवार को होली पार्टी के दौरान प्रियंका अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं. इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास भी नजर आए. पार्टी के दौरान प्रियंका ने बेटी मालती के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं जो वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका बेटी मालती को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं मालती भी कैमरे के सामने बेहद खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि इस तस्वीर में निक उनके पीछे खड़े नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं, जो पूरी तरह से होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

होली पार्टी के दौरान प्रियंका सफेद चूड़ीदार सूट में नजर आ रही हैं। वहीं, निक जोनस भी सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में हॉलीवुड स्टार होली के त्योहार का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. प्रियंका ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर कीं, जो कुछ ही देर में वायरल हो गई हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों कई फिल्ममेकर्स से मिल रही हैं और कई स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका इन दिनों संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म पर भी चर्चा कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इससे जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी. इसके अलावा प्रियंका फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करने वाले हैं, जिसमें प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिलहाल फरहान 'डॉन 3' की तैयारी में व्यस्त हैं। इसके बाद जी ले जरा की शूटिंग शुरू होगी।