×

Oscars 2023 Live 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में Deepika Padukone का दिखा दिलकश अंदाज, रेड कार्पेट पर पहुंची RRR की टीम

 

जिस पल का फैंस को एक साल से इंतजार था। वह आ गई है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसमें भारत से आरआरआर फिल्म का नाटू-नटू गाना भी बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। इस गीत को इसके पहले गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस वजह से हर कोई उम्मीद कर रहा है कि ये गाना ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत जाएगा। इससे पहले फिल्म से जुड़े लोग अमेरिका में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए थे। इसमें राम चरण, जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली शामिल हैं। अब वक्त आ गया है जब इस बात का खुलासा होने वाला है कि क्या ये गाना गोल्डन ग्लोब्स की तरह ही ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रच पाएगा।


इस साल के ऑस्कर 2023 के लिए कई फिल्में नॉमिनेट हुई हैं। इनमें टॉप गन मेवरिक, अवतार द वे ऑफ वॉटर, द फैबलमैन, वीमेन टॉकिंग, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्ट फ्रंट, एवरीवेयर एवरीवेयर ऑल एट वन्स जैसी फिल्में शामिल हैं। इस वजह से इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स पहले से भी ज्यादा दिलचस्प होने की संभावना है. यह ऑस्कर का 95वां संस्करण है। वहीं, पहली बार रेड कार्पेट की जगह ब्राइट व्हाइट कलर को चुना गया है। ऑस्कर अवॉर्ड्स भारत में 13 तारीख को लॉस एंजेलिस में सुबह 5:30 बजे से लाइव देखे जाएंगे। दीपिका पादुकोण को इस साल प्रस्तुतकर्ता के रूप में चुना गया है।

ऑस्कर 2023: रेड कार्पेट पर पहुंची लेडी गागा
लेडी गागा ऑस्कर 2023 के रेड कार्पेट पर पहुंच चुकी हैं।

ऑस्कर 2023: भारत में 95वें अकादमी पुरस्कार कब और कहां देखें
The 95th Academy Awards: ऑस्कर्स 2023 या 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। भारतीय फिल्म आरआरआर को ऑस्कर 2023 में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में नामांकित किया गया है।

दीपिका का दिलकश अंदाज
दीपिका पादुकोण ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपने शानदार लुक के साथ शिरकत की है।