×

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की इंगेजमेंट की डेट हुई फाइनल, तारीख से लेकर वेन्यू डिटेल्स तक सब कुछ

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आखिरकार सगाई कर ही रहे हैं। काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें सुर्खियों में थीं. हालांकि इस कपल ने अभी तक इस बारे में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन अब यह कंफर्म हो गया है कि एक्ट्रेस और आप नेता दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं और उनकी सगाई की ऑफिशियल डेट भी सामने आ गई है।


जबकि परिणीति और राघव को आज सुबह एक साथ दिल्ली के लिए रवाना होते देखा गया। दोनों एक ही गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक सूट में प्यारी लग रही थीं। वहीं, राघव ने ब्लैक शर्ट के साथ मैचिंग क्रीम पंच किए। दोनों ने एक साथ एयरपोर्ट में एंट्री की थी। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई का स्थान और सभी विवरण सामने आ गए हैं। अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे ये कपल शनिवार 13 मई को सेंट्रल दिल्ली में सगाई कर रहा है।


परिणीति और राघव की सगाई के लिए 150 लोगों को इनवाइट किया गया है। कपल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की रस्म में सुबह। सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद शाम को कपल की सगाई होगी और फिर डिनर होगा। जहां तक शादी की बात है तो अभी इसकी ऑफिशल डेट सामने नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि ये कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकता है।


बता दें कि परिणीति और राघव को लगातार दो दिनों तक मुंबई में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। इसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। हाल ही में एक्ट्रेस और आप नेता को आईपीएल मैच देखते हुए भी देखा गया था। इसके बाद इस कपल को मुंबई में डेट नाइट एन्जॉय करते देखा गया। तमाम अटकलों के बीच आखिरकार दोनों की सगाई की तारीख का खुलासा हो गया है। वहीं परिणीति और राघव की सगाई की खबर से फैंस बेहद खुश हैं।